फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह हत्याकांड: पत्नी ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार, परिवार की जान को बताया खतरा

Sun, 10 Jan 2021 12:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
अजीत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और गैंगवार में मारे गए अजीत की पत्नी रानू सिंह ने शनिवार को प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि कुंटू सिंह, संजय यादव, अखंड सिंह, प्रदीप नेता, प्रकाश और गिरधारी उनके पति की जान के दुश्मन बने थे। इन्हीं लोगों ने हत्या कराई है। उनका कहना है कि पति की हत्या के बाद अब उनके परिवार को खतरा है।

विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मंत्री राम प्यारे सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक स्व. सिप्पू सिंह के भाई संतोष सिंह टीपू देवसीपुर स्थित अजीत के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे थे। संतोष सिंह टीपू ने बताया कि गवाही रोकने के लिए अजीत सिंह को पूर्व में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बाबत अजीत ने 26 मार्च 2019 को शहर कोतवाली में कुंटू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूर्व की अदावत और गवाही रोकने के लिए अजीत सिंह की हत्या ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू और अखंड प्रताप सिंह ने साथियों के सहयोग से लखनऊ में कराई थी। उन्होंने बताया कि सिप्पू हत्याकांड में उनकी गवाही चल रही थी। इसके बाद अजीत सिंह की गवाही होने वाली थी। उन्होंने मांग की है कि अजीत सिंह के परिवार सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार ले और इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई थी हत्या, एक शूटर की मिली जानकारी
लखनऊ के विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। शूटरों में से तीन के मुंबई और एक के मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में मुंबई और उज्जैन रवाना हो चुकी हैं। 

इस बीच पुलिस ने शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की एक कार भी बरामद कर ली है। हत्याकांड में बाहुबली पूर्व सांसद के एक करीबी प्रदीप कबूतरा की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अजीत सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आजमगढ़ के प्रिंस नाम के युवक को गिरफ्तार किया था जो शूटरों के साथ ही लाल रंग की डस्टर कार से लखनऊ आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस मोबाइल फोन की एसेसरीज का काम करता है और शूटरों का परिचित है। वह अपने पिता के लिए दवा लेने लखनऊ आया था। प्रिंस को पता था कि उसके साथी किसी की हत्या करने जा रहे हैं।

पुलिस ने उसे पीजीआई इलाके से पकड़ा जिसके बाद उसने ही रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट और लाल रंग की कार के बारे में बताया। प्रिंस से पूछताछ में शूटरों के मुंबई और उज्जैन जाने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की टीमें वहां भेजी गईं। प्रिंस को अपराध व अपराधियों के विषय में जानकारी होने पर गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस ने एक शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की कार भी बरामद कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें