फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के अजय अध्यक्ष, विपिन महामंत्री बने

विज्ञापन
नगर के अलीबि​ल्डिंग व्यापार मंडल के पदा​धिकारियाें को शपथ ​दिलाते नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की सुपर मार्केट अली बिल्डिंग के व्यापार मंडल के नई कार्यकारिणी का गठन बृहस्पतिवार को किया गया। नवीन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लगभग एक दशक से अली बिल्डिंग में न तो कोई पदाधिकारी था और न ही कोई सक्रिय व्यापारिक संगठन।
ऐसे में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अली बिल्डिंग व्यापार मंडल का गठन किया गया, जो एक स्वतंत्र व्यापारिक संगठन है और केवल अली बिल्डिंग के व्यापारियों के विकास, सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन

गत सप्ताह इस संगठन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अजय शर्मा को अध्यक्ष, विपिन चौरसिया को महामंत्री बनाया गया। मनोज यादव को संगठन मंत्री, अब्दुल वासिद खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वरुण वर्मा को मीडिया प्रभारी और सीमा जायसवाल सह मंत्री नियुक्त किया गया। वेद नारायण मिश्रा, शिवजी राय, डॉ. दिनेश सिंह, दीनानाथ शर्मा, रमा शंकर चौहान को मुख्य संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि अली बिल्डिंग के विकास को नई दिशा देने के लिए हर तरीके से तैयार हैं। अली बिल्डिंग के प्रोपराइटर अगर जगह देते हैं तो वह नगर पालिका की तरफ से शौचालय निर्माण का कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अली बिल्डिंग की हर गली में समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पालिका की तरफ से लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें