नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवे दिन मैच म
मऊ। नगर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पांचवे दिन तीन मैच खेले गए। रितिका के चार और कनिका के तीन गोल से आगरा मंडल जीत गया।
पांचवे दिन के मुकाबले में मुख्य अतिथि खेल अधिकारी आजमगढ़ सिराजुद्दीन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं डीपी सिंह ने बैज लगाकर और बुके देकर स्वागत किया। शुक्रवार को पहला मैच गोरखपुर मंडल एवं कानपुर मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर मंडल ने मुकाबले को 2-0 से जीत लिया। गोरखपुर से अंबिका और जिया राम ने क्रमशः 1-1 गोल किए।
दूसरा मैच आगरा एवं लखनऊ मंडल के बीच हुआ। इसमें कनिका एवं रितिका के क्रमशः 3 व 4 गोल के बदौलत आगरा मंडल की टीम ने मुकाबले को 7-0 से जीत लिया। तीसरा मैच मिर्जापुर एवं अलीगढ मंडल के मध्य खेला गया, जो ड्रॉ रहा।
इस दौरान मो आरिफ नजमी, प्रतियोगिता ऑबजर्वर फुटबॉल संघ, हाजी मुनौवर अली, ओमेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, संजय सिंह, मोईन अली मौजूद रहे।