कोपागंज। इंदारा से दोहरीघाट तक चलने वाली डीएमयू को अचानक बंद कर देने से बुनकर ,व्यापारी मजदूर सभी आक्रोशित हैं। इसे लेकर शुक्रवार को बोधिसत्व समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर कहा कि अभी काम शुरू होने में महीनों का समय है लेकिन पहले ही इस डीएमयू को बंद कर दिया गया। यह जन विरोधी कार्य है। चेताया कि अविलंब विभाग द्वारा काम नहीं शुरू कराया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि कोपागंज ,अदरी ,घोसी ,अमिला,दोहरीघाट आदि नगर पंचायत क्षेत्र है जो व्यापार आदि से जुड़ा होने के नाते मजदूर व बुनकरों का हमेशा आगमन होता रहता है। लेकिन अचानक डीएमयू को बंद कर दिए जाने से सभी के सामने रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। सभी का कहना था कि आये दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के चलते कम पैसे में मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंच जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रेल विभाग द्वारा अभी काम शुरू कराने में अभी काफी वक्त है लेकिन इसके पहले ही डीएमयू को बंद कर जनता के साथ धोखा है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अविलंब विभाग द्वारा काम नही शुरू कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेश यादव ,शशि कुमार हरिंद्र अच्छेलाल देवनाथ, सूरज, संतोष ,अनिल ,अरविंद संजीत यादव, नौशाद, पप्पू ,सर्वेश, हरिशंकर, साहिल प्रदीप आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।