फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दो पुलिस ने दबोचा दो वाहन चोरों को

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात हथिनीपुल के पास से मुठभेड़ के बाद दो वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ अवैध असलहा बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान किया। सीओ नगर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायलखंसी थाने की पुलिस हथिनी पुल पर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात 11 बजे के करीब रोका। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन दबोचे गए। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से चोरी की बाइकें बरामद हुुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और मोटर साइकिल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश पुत्र रामनरायन कोपागंज थाने के हिल्सा गांव का, तथा सोनू कुमार पुत्र विनोद कुमार सरायलखंसी थाने के हसनपुर गांव के निवासी है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक के साथ 312 का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें