फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेल्समैन की नौकरी बताकर कुवैत ले गया एजेंट, 18 घंटे काम करा कर नहीं दे रहे खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ के मुबारकपुर के देवकली तारन निवासी व्यक्ति ने विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय को पत्रक देकर कुवैत में फंसे बेटे रोहित दुबे को घर वापस बुलाने की गुहार लगाई है। उसने एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पत्र में पिता रविंद्रनाथ दुबे ने बताया कि जीविका चलाने के लिए बेटा रोहित दुबे किसी कंपनी के माध्यम से बीते 26 अक्तूबर को कुवैत गया। कंपनी रोहित को सेल्समैन के पद पर नौकरी करने के लिए ले गई थी, लेकिन वहां जाने के बाद उससे कुछ और काम कराया जा रहा है। रोहित ने फोन पर बताया कि वहां रोज 18 घंटे काम कराया जा रहा है। समय से खाना नहीं मिलने से तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन इलाज नहीं कराया जा रहा है। उसे वहां गए दो माह हो गए लेकिन वेतन नहीं मिला। पिता ने बेटे को सुरक्षित घर वापस बुलाने की गुहार लगाई है। रविंद्रनाथ दुबे ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर को विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद, 26 दिसंबर को यूपी के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को पत्र दिया। लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें