फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक ने की शादी तो थाने पहुंचा ट्रांसजेंडर, लगाया धोखा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाने में शनिवार को पुलिस के समक्ष दो पक्षों में विवाद के बाद हुई सुलह चर्चा का विषय बनीं। युवक ने शादी कर ली तो गाजीपुर निवासी ट्रासजेंडर के पक्ष में जमा ट्रांसजेंडरों ने युवक के घर पर शनिवार की शाम विरोध करने पहुंची। मामला कोपागंज थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में सुलह हुआ। कोपागंज के एक गांव निवासी युवक बीते एक वर्ष से घर छोड़कर गाजीपुर के चाहनिया में ट्रांसजेंडर के साथ रहता था। इधर चार महीने पहले युवक के घर वालों ने उसकी शादी दी। इस बीच युवक कुछ दिन पहले ही गाजीपुर से वापस कोपागंज में गांव आ गया। शनिवार शाम ट्रांसजेंडर के पक्ष में जमा कई ट्रांसजेंडर युवक के घर पर पहुंचे विरोध जताया। किसी ने हंगामे की सूचना कोपागंज पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोपागंज थाने ले आई। जहां समझौते के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को दुबारा विवाद न करने की हिदायत दी। कोपागंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, दोनों पक्षों ने समझौता कर खुद विवाद का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें