फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 08 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में साप्ताहिक पत्रिका चार्ली ऐबदो के कार्यालय पर आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को जिले के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर तिराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बाइक जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।


गुरुवार को विभिन्न समाचारपत्रों और इलेक्ट्रानिक चैनलों के पत्रकार नगर क्षेत्र के गृहस्थ प्लाजा में एकत्रित हुए। जहां पर आतंकी हमले में मारे गए साप्ताहिक पत्रिका के पत्रकारों के प्रति शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन


पत्रकारों को संबोधित करते हुए वेद मिश्रा ने कहा कि यह एक कायराना कृत्य है। राहुल सिंह ने पत्रकारों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को फांसी देने की मांग की।

प्रदीप सिंह ने कहा कि पूरे विश्व के पत्रकार इस हमले की निंदा करते हैं। ब्रह्मनंद पांडेय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें