शहर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान धरने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खालिद अंसारी ने कहा कि बिजली कटौती कारण बुनकरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि बिजली से ही बुनकरों की आजीविका चलती है।
बिजली न रने पर लूम बंद हो जाते हैं और बुनकरों की कमाई ठप हो जाती है। आरोप लगाया कि बुनकरों भुखमरी के कगार पर लाने के लिए प्रदेश सरकार के इशारे पर बिजली का संकट खड़ा किया गया है।
बनुकर नेता ने कहा कि बिजली की भारी कटौती से बुनकरों के समक्ष फांकाकशी की नौबत आ गई है। आज वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली के न रहने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
यदि चेतावनी दी कि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से नहीं सुधरी तो आगामी 19 अगस्त को बिजली विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से हर तबका परेशान है। भीषण सूखे की स्थिति में भी बिजली न रहने से नलकूप नहीं चल रहे हैं।
जिससे धान की फसल बचा पाना किसानों के लिए चुनौती बन गया हे। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर अर्जुन राम, सुभाष गुप्ता, नसीम बेलाली, सुहेल नोमान, रवि खंडेलवाल, रामकरन यादव आदि रहे।