फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षो बाद एनसीडी क्लीनिक में दो चिकित्सकों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में संचालित हो रहे एनसीडी क्लीनिक में लंबे समय बाद खाली चल रहे दो चिकित्सकों के पद जल्द ही भरे जाएंगे। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दिया है। वर्तमान में चिकित्सक न होने से गैर संचारी बीमारियों के मरीजों का उपचार एपिडेमियोलॉजिस्ट तथा लैब टेक्नीशियन के भरोसे संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के न होने से गैर संचारी बीमारियों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला ने पांच अक्तूबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग ने इस पर अमल करते हुए दो चिकित्सकों को रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में वर्ष 2016 में गैर संचारी बीमारी शुगर, मोटापा, हाइपरटेंशन आदि बीमारियों के इलाज के लिए एनसीडी क्लीनिक शुरू की गई। इसमें गैर संचारी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एनसीडी (नान कम्यूनिकेबल डिजिज) क्लीनिक में अलग से अक्तूबर 2019 में डॉ. चिकित्सक डॉ. प्रशांत राय तथा डॉ. शालिनी राय की तैनाती की गई। लेकिन वर्ष 2018 में दोनों संविदा चिकित्सकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से क्लीनिक में दोनों चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे में एनसीडी क्लीनिक में आने वाले 150 से ज्यादा मरीजों का इलाज एपिडोयालॉजिस्ट डॉ. आदित्य राय द्वारा किया जा रहा है। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला द्वारा पांच अक्तूबर 2020 को बिना फिजिशियन के संचालित हो रहा एनसीडी क्लीनिक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से इसकी जानकारी लेते हुए इसे दूर करने का निर्देश दिया।
फलस्वरूप में बीते दिनों संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभाग ने दोनों चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव रखा। जिसे डीएम ने जनहित में स्वीकृत करते हुए दोनों चिकित्सकों के पद भरने को लेकर आवश्यक कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि एनसीडी में रिक्त दो चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही कवायद कर चिकित्सकों की तैनाती करने कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें