मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र बरदहपुर स्थित बाबा श्री किशन दास कुटी बरहदपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार की रात समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, डॉ. उमेश कुमार सरोज और मंदिर समिति के महंत बाबा ज्ञानी दास महाराज ने दीप जलाकर पूजन करके भोग लगाया।
भंडारा शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक चला, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। महंत बाबा ज्ञानी दास महाराज ने बताया कि भागवत कथा समाप्ति के बाद आसपास के लगभग कई गांव से लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा में संतोष सिंह, अरविंद पाठक, धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार, मनोज कुमार, त्रिभुवन नारायण सिंह, शशांक त्रिपाठी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।