फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश के बाद फिर बढ़ा तापमान, चुभने लगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मई माह के शुरुआत में हुई बारिश के बाद मौसम के तेवर फिर तल्ख होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। लोग तेज धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। एक बार फिर शीतल पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ गई ।
विज्ञापन

रविवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा। हवा चल रही थी। एक से तीन मई तक बारिश होने के चलते तापमान काफी गिर गया था। लेकिन एक बार फिर तापमान बढ़ना शुरू हो गया। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 28 प्रतिशत रही। जबकि 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। अब वर्षा के बाद धूप का प्रभाव अधिक हो रहा है। । सड़कों पर महिलाएं चेहरा ढक कर निकलीं। दोपहर में वाहनों की आवाजाही भी कम रही।। इस संबंध में नगर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके सिंह का कहना है कि तेज धूप से आंखों का बचाव करना आवश्यक है। इसके लिए चश्मे का उपयोग सबसे बेहतर है। इससे धूप भी नहीं लगेगी और धूल से भी आंखों का बचाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें