फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद एनएचआई को कार्य की मिली सहमति

विज्ञापन
कोपागंज के रेवारिडीह में एन एच आई द्वारा अधिग्रहित जमीन की पैमाइस करते राजस्व टीम।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह और सहरोज में फोरलेन के लिए एनएचआई द्वारा अधिगृहित जमीन की किसानों की मांग पर दोबारा पैमाइश करने राजस्व टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने पैमाइश कर निशानदेही करते हुए एनएचआई को उसके अंदर कार्य करने निर्देश दिया। रेवरीडीह के सैकड़ों किसानों की दो हेक्टेयर से अधिक जमीन निर्माणाधीन फोनलेन में अधिग्रहित है। जिसका 25 करोड़ 13 लाख का भुगतान अब तक किसानों को नही किया गया। वही सहरोज के किसानो की 886 एयर जमीन फोरलेन में अधिगृहित है। जिसका 8 करोड़ 43 हजार का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सभी जमीन को फोरलेन के लिए एनएचआई ने चार साल पहले अधिगृहीत कर लिया था। विगत बुधवार को एनएचआई पुलिस के साथ रुके फोरलेन कार्य को प्रारम्भ करवाने पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने उसे रोकवा दिया। मौके पर एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर जय प्रताप चौहान, एसडीएम सदर हेमंत चौधरी पहुंचे और किसानों से वार्ता करते हुए तीन दिनों में मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इसी को लेकर शनिवार को राजस्व निरीक्षक राम कीर्ति सिंह के नेतृत्व में अधिगृहित जमीन की पैमाइश की गई। इस दौरान जेपी ग्रुप के प्रेसिडेंट राजीव शर्मा, एजीएम बृजेश त्रिपाठी, रवि सक्सेना के साथ ही दिनेश राय, रामकृत पाल, दशरथ पाल, मोहन खरवार आदि किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें