फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बनने के बाद इंटरलाॅकिंग का फिर निकाला टेंडर, मामला खुलते ही किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन

मऊ। जिला अस्पताल में जहां बिना योजना बनाए सुंदरीकरण के नाम पर एक बड़ा गड्ढा खोद दिया गया था। वहीं नगर पालिका द्वारा जो कार्य लाखों की लागत से बीते साल हुआ था, जिसका लोकार्पण भी हो चुका है, उसी सड़क का दोबारा लाखों का टेंडर निकाल दिया गया, सोशल मीडिया पर जब मामला तूल पकड़ा तो नगर पालिका के जिम्मेदारों ने टेंडर निरस्त कर दिया।
सवाल उठता है लाखों का कार्य क्या बिना किसी सत्यापन के पास किया जा रहा है, उधर इस मामले में जिम्मेदार दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका मऊ द्वारा अपने नोटिस संख्या 91, 17 अप्रैल को 21 काम का टेंडर निकाला गया था। इन टेंडर को डालने की आखरी डेट 9 मई है। चौंकने वाली बात है जब इन टेंडर की सूची की जांच की गई तो तीन नंबर पर एक काम वार्ड नंबर 30 मदनपुरा इमामगंज मोड़ अहलेहादीस ईदगाह के सामने इंटरलॉकिंग का कार्य होना मिला। जिसका टेंडर 4.45 लाख रुपये है। जबकि नगर पालिका द्वारा ही इमामगंज मोड़ पर ईदगाह के सामने 3 लाख 58 हजार की लागत से आरसीसी का कार्य पहले ही हो चुका है।
इतना ही नहीं इंटरलॉकिंग के बगल में एक उद्घाटन का पत्थर भी लगा हुआ है जिसमें साफ शब्दों में इसी काम का नाम भी लिखा है। इस कार्य का उद्घाटन जल्द ही हुआ है, वहीं वर्तमान में इंटरलॉकिंग भी एकदम अच्छी अवस्था में है अब उसी काम का दोबारा टेंडर 4.35 लाख का निकालना कही न कही भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, टेंडर का निरस्त कर दिया गया है। साथ ही इस लापरवाही में शामिल एक अवर अभियंता और एक कर्मचारी का वेतन रोका गया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें