मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की कि कुछ दिन पहले उसके घर में चोरी हुई। नकदी, आभूषण संग उसका मोबाइल भी चोर ले गए। अब उसके ही मोबाइल से उसको फोन कर अश्लील बात करते हैं। सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीती 30 अगस्त की रात चोरों ने उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर जेवरात और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। मोबाइल भी चुरा ले गए। मोबाइल से उसके बहुओं के नंबर लेकर अब उनके नंबर पर वीडियो कॉल करके अश्लील बातें और हरकत हरकत करते दिखा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।