घोसी। स्थानीय नगर के कस्बा खास मलिक निवासी एक महिला से साफ सफाई करने वाले पाउडर बेचने के नाम पर आंखों में पाउडर झोंक कर जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
घोसी नगर के क़स्बा खास मलिक टोला निवासी रोशनी खातून पत्नी इम्तेयाज के घर सोमवार की दोपहर 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति आए। बताया कि जेवरात साफ करने वाला पावडर बेच रहे हैं। जिसपर रोशनी खातून की बेटी और बहू घर में रखे सोने की चैन,सोने की लाकिट,सोने का अंगूठी एवं सोने की बाली लाकर साफ करने के लिए दे दिए। जिसके बाद कुछ फूंक दिए और दिखाई देना बंद कर दिया। इतने में गहने लेकर फरार हो गए। इस संबंध में रोशनी खातून ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।