फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहर किनारे मिला महिला सिर, खून से सनी बोरी भी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे इंदारा-जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर नहर किनारे महिला की खोपड़ी और खून से सनी बोरी मिली। सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

इंदारा-जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर बुधवार की सुबह नौ बजे कुछ लड़के सड़क से जा रहे थे। तभी अचानक सड़क के किनारे बदबु आने पर सभी नजर एक नर कंकाल के एक सिर पर पड़ी।
ग्रामीणों की सूचना पर कोपागंज थाना नवल किशोर सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क के किनारे एक खोपड़ी व नहर के किनारे महिला के लंबे बाल, खोपड़ी व खून से लथपथ बोरी मिली। देखने में लग रहा था कि बोरी में किसी महिला का सिर कटा शव बांधकर कोई नहर में फेंका हो। जिसे कोई जानवर नहर से खिंचकर बाहर निकाला हो।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम खोपड़ी, बाल व एक प्लास्टिक की बोरी रस्सी को कब्जे में लेकर जांच के लिए साथ लेकर गई। राहगीरों के अनुसार पिछले 8-10 दिन से सड़क के किनारे बदबू आ रही थी।
मिला नरकंकाल देखने में 20 से 25 दिन का लग रहा है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि नहर में बहकर कही से बोरी में खोपड़ी व बाल आया है। फोरेंसिक टीम नमूनों को जांच के लिए लेकर गई है। - नवल किशोर सिंह, थानाध्यक्ष कोपागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें