फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के चार घंटे बाद पत्नी भी चल बसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। साथ-साथ जीने मरने की कसमें तो बहुत लोग खाते हैं पर दुनिया से विदा होने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। इसे अनूठे प्रेम की मिशाल कहें या कुदरत की माया जिले के दुबारी कस्बे के इब्राहिमपुर गांव में पति की मौत के चार घंटे बाद ही पत्नी भी चल बसी। शनिवार को परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार विधि विधान से बड़हलगंज मुक्तिधाम पर किया। उधर पति-पत्नी के एक साथ मरने की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी इंद्रदेव (70) पुत्र बहादुर प्रसाद अपनी पत्नी तकलीफिया (68) के साथ रहते थे। इंद्रदेव बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तबियत खराब होने के चलते दोपहर करीब तीन बजे इंद्रदेव की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मृतक की शादीशुदा दोनों बेटी और अन्य परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पति की मौत के सदमे के चलते शाम सात बजे तकलीफिया की भी मौत हो गई। शनिवार को पहुंचे परिजनों ने पति-पत्नी के दोनों शवों को बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। उधर दंपति की एक साथ मौत को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें