मऊ/घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मदीना गांव में सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब उस समय हंगामा हो गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने आए बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की गोली से बाल बाल बचे युवक राजेश ने बताया कि पहली गोली उसे नहीं लगी, इसबीच दूसरा फायर मिश कर गया। इस पर वह शोर मचाने लगा। इस दौरान भयभीत होकर बदमाशअपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों का पता लगाने में जुुटी थी।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदीना गांव निवासी युवक राजेश यादव पुत्र झामूयादव ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम साढे छह बजे के करीब अपने घर से उत्तर तरफ मौजूद प्राथमिक विद्यालय पर गया। वहां प्रति दिन उसके अन्य दोस्त भी होते है, लेकिन सोमवार को जब वह वहां पहुंचा तो काई मित्र नहीं आया था। इस दौरान वह अकेले ही विद्यालय के शौचालय की छत पर लेट कर मोबाइल मिलाकर अपने एक मित्र से बात करने लगा। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने उसको लक्ष्य कर फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली तो फायर हुई। लेकिन दूसरी मिश कर गई। तभी युवक ने शोर मचाया, इस बाइक सवार तीनों भागने लगे। इस दौरान वो बाइक को छोड़ दिए। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। हालाकि बालबाल बचा युवक बाइक सवार तीनों को पहचाने का दावा किया। युवक के अनुसार बाइक पर सवार युवकों में एक ने उसके छात्र नेता दिनेश यादव से तिलई पेट्रोल पंप के पास जून 2020 में मारपीट किया था। इस मामले में राजेश के भाई ने चार के विरुद्घ घोसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। युवक के द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल बाइक को कब्जे में लिया गया है।