मऊ। मैं पति के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे नहीं रखना चाहता है। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने लगाई।
जवाब में महिला के पिता ने अपने दामाद को सही ठहराया। कहा कि बेटी छह साल से बिना बताए लापता थी। अब वह वापस आई तो पति के साथ रहना चाहती है। वहीं, महिला के पति ने परामर्श समिति के समक्ष एक वीडियो पेश किया। वीडियो में महिला दूसरे व्यक्ति के साथ करवाचौथ की पूजा करते हुए दिख रही है। पति महिला का दूसरे व्यक्ति के साथ फोटो भी दिखाया।
पिता ने समिति सदस्यों सामने रोते हुए बेटी पढ़ाई का हवाला देकर बाहर रही थी और पैसा ले रही थी। घर आकर चुपके से गहने भी ले गई।
गहने दूसरी बेटी के लिए रखे थे। इस मामले में परिवार परामर्श समितिके सदस्यों ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी। वहीं दूसरे मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी की शिकायत लेकर परिवार परामर्श समिति के पास पहुंचा।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल चलाने के साथ सोशल मीडिया का प्रयोग करती है।
बताया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो के साथ कंटेट डालती है। आपत्ति जताने पर वह उससे अभद्रता करती है। शिकायत करने पर उसकी सास भी बेटी का साथ देती है।
परिवार परामर्श की बैठक में 43 मामले आए। इसमें से 12 ही मामले सुलझे। इस दौरान अर्चना उपाध्याय ,सर्वेश दूबे,शाहिद पैरिस ,मौलवी अरशद मौजूद रहे।