फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में घुसकर युवती को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हरनासाथ गांव निवासी एक युवती को शुक्रवार को गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली क्षेत्र के हरनासाथ गांव निवासी मुमताज ने आरोप लगाया कि मेरी पुत्री रूबी (18) घर में अकेली थी। घर के एक कमरे में सामान बेचने की दुकान है वहां गांव का रहने वाला मृत्युंजय दुकान पर पहुंचा और देखा कि घर पर कोई नहीं है तो घर में घुसकर मेरी लड़की को बिना कारण के मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस तहरीर के बाद कार्रवाई में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें