फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कहासुनी के बाद चले ईंट पत्थर दो महिलाओं का सर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला नारा पर मंगलवार को महिलाओं के आपस में कहासुनी होने के बाद दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने से एक पक्ष का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मुहल्ला नारा निवासी बदामा और कैलाश के घर की महिलाएं किसी बात को लेकर सोमवार को गाली-गलौज करने लगी इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत करने के बाद सुलह समझौता कराया। मंगलवार सुबह मकर संक्रांति के स्नान के बाद दोनों पक्षों की महिलाएं मोहल्ले के सभी से लोगों से मिल रही थी। इसी बीच महिलाओं में दोबारा किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और दोनों पक्षों से आदमी भी इकट्ठा हो गए और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें कैलाश का कट रैन और कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बदामा की पत्नी सुभावती और कैलाश की पत्नी तारा का ईंट लगने से सर फट गया। किसी ने मारपीट की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पड़कर कोतवाली लेकर आए। घायलों का इलाज कराने के बाद एक पक्ष से बदामा सुभावती गोविंद सीमा और दूसरे पक्ष के कैलाश तारा कंचन के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें