मऊ जंक्शन पर खड़ी ट्रेन और मौजूद यात्री।संवाद
मऊ। 13 दिन बाद शुक्रवार को मऊ जंक्शन पर भीड़ देखने को मिली है। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद निरस्त और परिवर्तित मार्ग से चल रही सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित रूट से शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक विभिन्न रूटों पर चलने वाली 29 ट्रेनें मऊ जंक्शन से गुजरीं। वाराणसी मंडल के मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर के बीच 21 किमी और मऊ-खुरहट के बीच 12 किमी तक दोहरीकरण कार्य के चलते 06 से 18 दिसंबर तक 37 ट्रेनों का संचालन प्रभावित था। ये ट्रेनें मऊ नहीं जा रही थीं। इस दौरान सामान्य टिकटों की बिक्री 95 फीसदी कम हो गई थी, जबकि बाइक नहीं पहुंचने से ठेकेदार बाइक स्टैंड बंद कर भाग गया है। 18 दिसंबर को दोनों खंड पर संरक्षा आयुक्त ने स्पीड ट्रायल कर ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है। 13 दिन तक ट्रेन नहीं चलने से मऊ डिपो पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया था। पहली बार लखनऊ रूट से बसों को डायवर्ट करके रोजाना 12 से 15 बसें वाराणसी भेजी जा रही थीं, इसके साथ ही गोरखपुर रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई थी। शुक्रवार की रात 12 बजे से आठ बजे तक 13 ट्रेनें गुजरीं। सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, वाराणसी गोरखपुर इंटरसिटी सहित 16 ट्रेनें गुजरी थीं। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद सभी ट्रेनोें का इनके निर्धारित समय और निर्धारित रूट से चलाई जा रही हैं।
निरस्त थीं ये ट्रेनें
मऊ-दोहरीघाट-मऊ मेमू (65134/65133)। वाराणसी सिटी-आजमगढ़-मेमू (65110/65109)। वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15130/15129)। बनारस-भटनी-बनारस पैसेंजर (55138/55137)। वाराणसी सिटी-भटनी-वाराणसी सिटी मेमू (65108/65107)। शाहगंज-बलिया बलिया-पैसेंजर (55133/55134)। बलिया-शाहगंज-बलिया पैसेंजर (55135/55136)। छपरा वाराणसी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111/15112)। गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस (15103/15104)। वड़ोदरा-मऊ-वड़ोदरा स्पेशल (09195/09196)।
इनके बदले थे मार्ग
बापूधाम एक्सप्रेस (14112/14111), दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल (09466), लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006), दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166), सूरत ताप्ती गंगा (19046/19045), अजमेर-किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस (15716/15715), जयनगर-अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन (04651/04650), गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15050), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (15017), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11059), उत्सर्ग एक्सप्रेस (15083), गोदान एक्सप्रेस (11056), सरयू यमुना (14649), अमृतसर-जयनगर (04652), गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15018), छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11060), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोण्डा एक्सप्रेस (11055), दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (18201), शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021) बदले हुए मार्ग से चल रही थीं।