त्रिस्तरीय पंचायत के पदों पर मिलना वाला आरक्षण बुधवार की शाम तक घोषित किया जा सकता है। इसके दायरे में ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद आते हैं। जानकारों का मानना है कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आरक्षण संबंधी सूचना 12 घंटे बाद चस्पा की जा सकती है।
ज्ञात हो कि जिन ग्राम पंचायतों में अब तक अनुसूचित जाति को आरक्षण नहीं मिला है, वे ग्राम पंचायतें आरक्षित कर दी जाएंगी। इसके अलावा अन्य आरक्षण चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार होंगे। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अब तक हुए ग्राम पंचायतों के चुनाव में जहां अनुसूचित जाति को आरक्षण नहीं मिला है।
उन ग्राम पंचायतों को इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार आरक्षक की सूची पहले 31 अगस्त तक की शाम तक चस्पा होनी थी लेकिन इसे कुछ कारणों से टाल दिया गया और अब इसे दो सितंबर की शाम तक घोषित किया जाएगा।
जबकि सूत्रों का मानना है कि सूची प्रकाशित होने में एक दिन की और देरी हो सकती है। क्यों कि जिला पंचायत राज अधिकारी एक अन्य मामले में हाई कोर्ट गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। वैसे माना यह भी जा रहा है कि आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।