खुदरा बाजार में दाल की बढ़ी कीमत से परेशान लोगों के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल तथा मऊ एवं खाद्य व्यापार संघ ने सस्ती दाल मुहैया कराई।
दोनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर स्टाल लगाकर दाल का 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय किया गया।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने खुद अपने हाथों से लोगों को दाल दी।
जिला पूर्ति अधिकारी, व्यापारी नेता अजय साहू, कमरुज्जमा, बृजभूषण गुप्ता, इशरत इकबाल लारी, अजय गुप्ता, तारिक, एसए काजमी, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, रमेश गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि शामिल थे।