घोसी (मऊ)। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर शुक्रवार को तहसील सभागार में एडीएम केहरी सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ वार्ता की। लेकिन वार्ता का परिणाम बेनतीजा निकला। नाराज अधिवक्ता एसडीएम आशुतोष राय के स्थान्तरण की मांग करते रहे। इसकी जानकारी होने पर कुछ वादकारी तहसील पहुंच कर एसडीएम को सही बताते हुए उनके पक्ष में नारेबाजी भी किए।
तहसील बार एसोसिएशन घोसी तथा एसडीएम के मध्यम चल रहे विवाद को हल कराने के लिए शुक्रवार को एडीएम केहरि सिंह पहुंचे।एडीएम से वार्ता करते हुए अधिवक्ताओ ने आरोप लगाया कि एसडीएम का रवैया अलोकतांत्रिक हैं। आदेश में चल रही मुकदमों की फाइल पर जल्द निर्णय नही दे रहे हैं। चेताया कि जब तक एसडीएम का स्थांनातरण नहीं हो जाता है, जब तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार चलता रहेगा। बार के मंत्री जयहिंद सिंह ने बताया कि बैठक बेनतीजा रही।एडीएम ने कोई सार्थक आश्वासन नही दिया। हम सभी एसडीएम के स्थान्तरण की मांग करते है। बैठक में प्रमुख रूप से रामबदल यादव, जयहिंद सिंह, भुवेश श्रीवास्तव, कालिकादत्त पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, अरविंद सिंह, शमशाद अहमद, अहमददुल्ला, ज्ञानप्रकाश आदि अधिवक्ता रहे।