फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मल्ल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल एवं उनके भाई तथा गनर के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे को स्पंज करने तथा मुकदमे के साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर चर्चा हुई । साथही जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के बावत अधिवक्ताओं को जानकारी दी गई। इसके बाद आंदोलन की अग्रिम रणनीति पर अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मल्ल ने कहा कि जिला जज के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। वहां वार्ता के बाद पुन: एक प्रतिनिधि मंडल जिला जज से मिला और उन्हें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता की जानकारी दी। जिला जज रामेश्वर ने आश्वासन दिया है। जिला जज से मिले आश्वासन के बाद 16 अगस्त तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। कहाकि अधिवक्ता सोमवार से न्यायिक कार्य शुरू करेगें। बैठक में बार के अध्यक्ष विरेन्द्र बहादुर पाल, लालजी पांडेय, उदय प्रताप राय, हरिद्वार राय, उपमन्यु राय, नागेंद्र राय, वृजभान पाल, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें