मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन ने ग्राम न्यायालय मधुबन में जिला जज की ओर से पत्रावली भेजे जाने के आदेश का विरोध किया। अधिवक्ताओं की सोमवार से चल रही हड़ताल को शुक्रवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता शुक्रवार को भी पूरे दिन कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय, फतेहबहादुर सिंह, वीरेंद्र बहादुर पाल, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, फूलबदन यादव, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, मानसिंह यादव, सदानंद राय,अमरनाथ सिंह, विनोद कुमार सिंह, सत्येंद्र नाथ राय, प्रमोद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। बैठक का संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया।- संवाद