बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर कलेक्ट्रेट में धरना देते अधिवक्ता।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर 6 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट परिसर और तहसीलों में क्रमिक अनशन किया। दस-दस की संख्या में अधिवक्ता अनशन पर बैठे रहे। पुस्तकालय भवन के सामने क्रमिक अनशन बैठे अधिवक्ताओं की पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा, आयुष्मान योजना से जोड़ने, अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का भुगतान, चेंबर का निर्माण, अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि देने, 60 वर्ष से अधिक आयु पर पेंशन योजना लागू करने तथा एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांगे हैं। बार के अध्यक्ष समशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने कहा कि अगर उपरोक्त सभी मांगे सरकार द्वारा नहीं मांनी गई तो सात फरवरी को अधिवक्ता जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन करेंगे। इस दौरान राजेंद्र राय, अशोक कुमार अश्क, परवेज अहमद, काजी नसीम, रूपेश पांडेय शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उपरोक्त मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन किया और ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा। इस दौरान बार के अध्यक्ष सत्यराम यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ईश्वर चंद त्रिपाठी, अतुल राय शामिल रहे। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अनशन किया। जिसमें अध्यक्ष सुशील राय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, अजीत लाल श्रीवास्तव, बद्रीनाथ सिंह शामिल रहेे।