मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी अदालतों के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच विवाद समाप्त करने को लेकर दोनों पक्षों ने पहल की है।
सोमवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद, मंत्री उमाशंकर यादव की उप जिलाधिकारी से वार्ता हुई। अधिवक्ताओं का कहना है कि बिना सुनवाई खारिज की गई अधिकांश फाइलों को एसडीएम द्वारा पुर्नस्थापित किया गया है।
आंदोलन समाप्त करने को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक भी बुलाई गई, लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। अगली बैठक मंगलवार को होगी। इसके बाद हड़ताल के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।