फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ताओं ने दी विदाई

विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में स्थानांतरित एडीजे राजीव कुमार वत्स को स्म
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारी एडीजे जनार्दन प्रसाद यादव, एडीजे राजीव कुमार वत्स, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सदर प्रियंका शर्मा और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका आजाद को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला जज संजय कुमार यादव ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का अभिन्न अंग है। जो यहां आते हैं, उन्हें एक न एक दिन स्थानांतरित होकर दूसरे स्थान पर जाना ही पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, एडीजे जनार्दन प्रसाद यादव ने न्यायिक कार्य में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने की भावना अधिवक्ताओं में होती है।
एडीजे राजीव कुमार वत्स ने कहा कि हम न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हैं और इसमें अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सदर प्रियंका शर्मा ने कहा कि यहां न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग मिला, जिसके परिणामस्वरूप अपर जिला जज की पत्रावलियों का निस्तारण संभव हो सका।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका आजाद ने भी अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यहां बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।
कार्यक्रम में वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी चंद्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद्र पांडेय, एडीजे दीपनारायण तिवारी, सीजेएम डॉ. केपी सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नसेहा वसीम, एसीजेएम सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अरुणांजलि सिंह, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ममता यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और संचालन महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव ने किया।
0000000000
सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ने भी दी विदाई
सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ने भी कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित एडीजे राजीव कुमार वत्स को भावभीनी विदाई दी तथा उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीजे दीपनारायण तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री विश्व प्रताप, अनिल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शेषनाथ तिवारी, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें