फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर लाठी डंडे से हमला, मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पवन राय पर असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने अधिवक्ता की मोबाइल भी छीन लिया। घायल अधिवक्ता की तहरीर पर दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर वकीलों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार अधिवक्ता चकसदी बइरबग्गा स्थित अपने खेत पर गए हुए थे आरोप है कि वहां लालचंद से उनकी कहासुनी हो गई। लालचंद ने अपने परिजनों को बुलाकर लाठी डंडे से पवन पर हमला बोल दिया। इस दौरान अधिवक्ता को काफी गंभीर चोटें आईं। घायल अधिवक्ता ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद थाना प्रभारी को तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर वकीलों में काफी आक्रोश है। इस बारे में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने मांग किया है कि असामाजिक तत्वों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। गिरफ्तारी न होने पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें