फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नमूनों में मिली मिलावट, दुकानदारों के विरुद्ध वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सात खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे थे जिसमें सभी में मिलावट पाई गई। विभाग ने दुकानदारों के विरुद्ध एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में विभाग द्वारा लिए गए सात खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से प्राप्त हुई। इसमें जितेंद्र पटेल, रविचंद्र यादव के यहां से लिए मिश्रित दूध का नमूना में मिलावट होना मिला। वहीं जयमाता दी सुपर मार्केट मधुबन से लिए भारत प्रिमियम ब्रेड टोस्ट का नमूना, संजीव कुमार मौर्या के यहां से मिश्रित दूध, प्रमोद यादव के यहां से लिए मिश्रित दूध का नमूना फेल मिला। इसके अलावा शिवशक्ति ट्रेडर्स इंडस्ट्रीयल ताजोपुर से संग्रहित गुड मार्निंग आयोडाज्ड नमक का नमूना और परमेश्वर यादव के यहां से लिए गए दूध के नमूना में मिलावट पाई गई। बताया कि मिलावट की जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें