फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट हर हाल में रुके

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को संबोधित ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिलास्तरीय कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें खाद्य पदार्थ, नकली औषधियों के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम पर चर्चा की गई। साथ ही नकली दूधों की जांच करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ नकली पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से दवाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी न मिलने का निर्देश दिया। सब्जियों को बड़ा करने के लिए जो इंजेक्शन उपयोग किया जाता है उसे क्या क्या नुकसान होता है उस पर रोशनी डाली गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों में पारदर्शित के लिए कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 45 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। 52 नमूने लिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपभोक्ता प्रतिनिधि श्रीरामजयसवाल, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें