लि अस्पताल में किशोरी को कोविड का टीका लगाते स्वास्थकर्मी।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में 15 दिन से चल रही टीकाकरण की रफ्तार अब गति पकड़ने लगी है। टीकाकरण कराने वाले बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वह ग्रुप में पहुंच कर टीकाकरण करा रहे है। वहीं 15 से 17 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण 97 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। जल्द ही यह शत प्रतिशत हो जाएगा। जिले की करीब 25 लाख की आबादी को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी है। पहले चरण में हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के बाद बुजुर्ग फिर 18 वर्ष से 45 वर्ष तक लोगों के 16 लाख 62 हजार का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। लक्ष्य के मुकबले 17 लाख से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। जनवरी से युवाओं का एक लाख 54 हजार टीकाकरण हुआ। सोमवार तक एक लाख 52 हजार युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 82 हजार को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। 16 मार्च से जिले में 93 हजार 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जारी है। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि अप्रैल की पहली तारीख से टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा 10 सीएचसी तथा 44 पीएचसी के अलावा 30 से ज्यादा बूथों पर टीकाकरण जारी है। सोमवार को इन बूथों पर 1325 किशोरों को टीका लगा। अब तक लक्ष्य के मुकाबले 16 हजार 125 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।