फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति पर खूब बजी ताली

विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के अतरसावां गांव में एस आर ग्लोबल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव में सांस्कृ - फोटो : MAU
विज्ञापन
बोझी बाजार। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के अतरसावां गांव स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव रविवार की शाम धूमसे मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र मिश्रा व सिद्धार्थ राय को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये सभी बच्चों को अवार्ड दिया गया। स्कूल के चेयरमैन व बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि हमें अपने संस्कारों, मूल दायित्वों व शिक्षा के असल रूप को पहचान अपने नौनिहालों के भविष्य तय करने होंगे। संचालन सोमिता श्रीवास्तव व अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षक रामकृष्ण राय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रविंद्र राय, पूर्व प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव, चेयरमैन वंदना गुप्ता, अजय गुप्ता, रामप्रवेश राय, उमेश सिंह, राकेश मिश्रा, मैनेजर संजय राय, प्रिंसिपल अनिल रामुदामु, राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें