फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर संप्रेक्षण गृह का प्राधिकरण के सचिव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बुधवार को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने केयर टेकर अशोक कुमार मिश्र से संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के बाबत जानकारी प्राप्त की। अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान में संप्रेषण गृह में 102 किशोर निरुद्घ हैं। इसमें 25 मऊ, 31 बलिया के और 46 आजमगढ़ के किशोर शामिल हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संप्रेषण गृह में वर्तमान में कोरोना संक्रमित कोई भी मरीज नहीं है। बोले किशोरों को पढ़ाने और स्वास्थ्य जांच के लिए नियमित रुप से डाक्टर और शिक्षक आते हैं। बताया कि बच्चों को समय से तय मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। सचिव सत्यवीर सिंह ने बैरकों का निरीक्षण किया, इस दौरान बैरक एक नंबर में 38, दो नंबर में 41 और तीन नंबर में 11 किशोर बंद मिले। जबकि आने वाले नए किशोर बंदियों को एहतियातन आईसोलेशन में रखा गया था। इनकी संख्या 12 थी। किशोरों ने समय से भोजन मीनू के अनुसार मिलने और पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध होने की बात बोले। आजमगढ़ के बंदी किशोर गोविंद मौर्य और गौतम मौर्य ने सरकारी खर्च पर मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराने तथा गौतम मौर्य ने दांत में दर्द की शिकायत बताई।
वहीं जीतू राजभर और गुड्डू यादव ने भी दवा उपलब्ध कराने की मांग किया। सचिव ने दोनों को अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए आजमगढ़ के सचिव को पत्र भेजने का आदेश दिया। इस दौरान किशोरों ने गीजर खराब होने की शिकायत किया। इस पर सचिव ने गीजर ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में भोजनालय, प्रसाधन में साफ-सफाई अच्छी मिली। निरीक्षण के दौरान रेनू पांडेय, रिमांड/ पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, गोवर्धन प्रसाद, धीरज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें