फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों को पहुंचाए गए प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में चार दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र वितरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कुछ विद्यालयों में प्रवेश पत्र का वितरण हुआ है लेकिन इनमें त्रुटि से परीक्षार्थी परेशान हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी विद्यालयों को भेजे गए प्रवेश पत्रों का विधिवत वितरण सोमवार से शुरू होगा। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा में 126 परीक्षा केंद्रों पर 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से समस्त माध्यमिक विद्यालयों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। अभी तक नाम मात्र विद्यालयों में ही प्रवेश पत्र बांटा गया है। प्रधानाचार्यो की मानें तो प्रवेश पत्र में आई त्रुटियों को लेकर छात्र परेशान न हों। विद्यालय स्तर से सुधार कर प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। जीजीआईसी इमिलिया की प्रधानाचार्या नीलम गुप्ता ने बताया कि सरवां की जगह सरवान कर दिया गया है। इंटर कालेज सरसेना के प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार अवस्थी का कहना है कि प्रवेश पत्र में मानवीय त्रुटि हो सकती है। त्रुटि सुधार कर परीक्षार्थियों को प्रवेेश पत्र जारी किया जाएगा। बाद में बोर्ड भेजकर इसमें सुधार कराया जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। सोमवार से विधिवत इनका वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें