बसपा नेता अजय राना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 2020-22 प्रस्तावित बीएड काउंसिलिंग में एससी, एसटी छात्रों को निजी कालेजों में जीरो फीस पर प्रवेश न मिलने के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय को बीएड काउंसलिंग में प्रवेश को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। अब बीएड काउंसिलिंग में प्रवेश के लिए एससी, एसटी छात्र छात्राओं का इस वर्ष निजी कालेजों में जीरो फीस पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल एडेड तथा राजकीय कालेजों में जीरो फीस पर प्रवेश होंगे। निजी कालेजों में फीस देकर प्रवेशित एससी,एसटी छात्रों को स्नातक में 55 फीसदी नंबर होने पर ही शुल्क की प्रतिपूर्ति होगी। इससे कम अंक रहने पर इन छात्र छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। निदेशक समाज कल्याण द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को बीएड काउंसिलिंग मेें प्रवेश को लेकर भेजे गए निर्देशों की कापी कालेजों को भी भेजी जा चुकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा कराया है। जल्द ही बीएड काउंसिलिंग होने वाली है। नए निर्देश से ही कालेजों मेें प्रवेश होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय राना, रंजीत कुमार, मोनू कुमार आदि शामिल रहे।