फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मुख्तार गिरोह के 11 बदमाशों को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस की तरफ से पूर्व में की गई कार्रवाई पर सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार को मुख्तार अंसारी गिरोह से ताल्लूक रखने वाले 11 बदमाशों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग से ताल्लुक रखने वाले 11 बदमाशों को जिला बदर की संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को पूर्व में भजी गई थी। सुनवाई के बाद शनिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सभी को जिला बदर करने का आदेश जारी किया। जिला बदर किए गए आरोपियों में कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव निवासी दिव्यांशु राय पुत्र अरविंद राय को 6 माह के लिए, सहरोज निवासी अंकुर राय पुत्र रामदरश राय, अखंड राय पुत्र अशोक राय, मनीष राय पुत्र स्व. विपिन राय को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया। वहीं इसी गांव के निवासी चंद्रविजय राय पुत्र आनंद राय को 3 माह के लिए, विशाल राय पुत्र गोपाल राय, विशाल राय पुत्र संजीव राय को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। कोपागंज थाने के फुलेरपुरा निवासी कैफायतुल्लाह पुत्र असमतुल्ला को 6 माह के लिए, शहर कोतवाली के अलाउद्दीनपुरा निवासी मो. अजमल कुरैशी पुत्र अब्दुल रहमान, मो. शकील अहमद पुत्र मो. युसूफ को 4 माह तथा मो. शकील अहमद पुत्र वकील अहमद को 4 माह के लिए जिला बदर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें