मऊ। मुख्तार के करीबी सुरेश सिंह की 1 करोड़ 70 लाख के वाहनों को सोमवार को पुलिस ने जब्त कर लिया ।पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्तार के वसूली गैंग के सदस्य के रूप में की गई अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की जब्ती करके की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्तार अंसारी के वसूली गैंग के सहयोगी सर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी माफिया सुरेश सिंह 23- 23 लाख की 5 बसें 26 लाख की एक बस, 13 लाख की एक ब्रेजा कार देा लाख बुलेट मोटरसाइकिल तथा लगभग डेढ़ लाख से अधिक की दो अन्य मोटरसाइकिलें और 35लाख की ट्रक सहित 1 करोड़ 70 लाख के वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की गई।
एसपी ने बताया कि इसके पूर्व सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनाई गई खरीदे गए लगभग 46 लाख की चार बसेां सहित 1.05 करेाड़ कीमत के 9 वाहनों को पहली सितंबर को ही जब्त कर किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि माफिया सुरेश सिंह के विरुद्ध यह कार्रवाई धारा 14 एक गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई।
एसपी ने बताया कि अब तक सुरेश सिंह की कुल तीन करोड़ 61 लाख के वाहन जब्त किए जा चु़के हैं। एसपी ने ब ताया कि अवैध रूप से संकलित संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। एसपी ने बताया कि सुरेश मुख्तार के 34 डी वसूली गैंग का सदस्य है। उसके विरुद्ध सरायलखंसी थाने की पुलिस ने 31 मई को केस दर्ज किया है। सुरेश इस समय जेल में बंद है। उसके विरुद्ध सरायलखंसी थाने की पुलिस ने भी 31 मई को कार्रवाई की गई थी।