फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन लैंड में दो मंजिला मकानों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

विज्ञापन
नगर के बंधा रोड पर ग्रीनलैंड में बने मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती जिला प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के तमसा नदी किनारे ग्रीनलैंड में बिना नक्शा पास कराए बने दो पक्के मकानों सहित छह अस्थायी अतिक्रमण को जिला और पुलिस व नगर पालिका की टीम ने रविवार को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मकान ढहाने के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर थे। मौके पर एहतियात महिला आरक्षियों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

बताते चले बिना नक्शा पास कराए मानक के विपरित शहर कोतवाली क्षेत्र के बंधा मार्ग पर कुछ लोगों ने ग्रीन लैंड में मकान का निर्माण कराया था। अमर उजाला ने नदी में किये गए अवैध निर्माण को लेकर प्रकाशित किया था। इस पर प्रशासन ने 67 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद सभी का निर्माण अवैध मिला। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने मकानों को ढहाने का आदेश जारी किया था। जिस पर पर रविवार को आयशा खातून और सलाऊद्दीन के दो मंजिला मकानों को ढहाने का काम दोपहर बाद शुरू किया गया, जो शाम तक जारी था। वहीं प्रशासन के कार्रवाई को देखते हुए छह अतिक्रमकारियों ने खुद ही अपना अस्थाई अतिक्रमण हटा लिया। मकान ढहाने के दौरान सीओ नगर नरेंद्र कुमार, नगर पालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा तथा कोतवाली और दक्षिणटोला थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि अतिक्रमण किए चििह्नित मकानों को ढहाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दो मंजिला मकान और छह अन्य अतिक्रमण हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें