फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के विद्यालय पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के रसूलपुर आदमपुर में नहर की सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बनाए गए विद्यालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। ढहाया गया विद्यालय सपा के वरिष्ठ नेता का है। सपा नेता द्वारा कूटरचित कर सरकारी जमीन पर बनाए गए विद्यालय की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने की थी। प्रशासन द्वारा जांच में शिकायत मिलने पर रविवार को एसडीएम लालबाबू दुबे के नेतृत्व में इस कार्रवाई को किया गया।
विज्ञापन

रविवार को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे के नेतृत्व में तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रामपुर राजकेशर सिंह तथा राजस्व टीम रसूलपुर आदमपुर गांव पहुंची। टीम ने यहा सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मधुबन सरफराज के ग्राम सभा के गाटा संख्या 156, 920 सरकारी जमीन पर बने अबुल कलाम आजाद इण्टरमीडिएट कालेज एवं अबुल कलाम आजाद जूनियर हाई स्कूल के तीन कमरों, बांउड्रीबाल तथा शौचालय का निर्माण को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई की।
गांव के ही अरशद पुत्र नजीबुल्लाह तथा अन्य लोगों ने चार वर्ष पूर्व नहर तथा परती सरकारी जमीन पर बने इस विद्यालय की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। डीएम के निर्देश तहसीलदार द्वारा इसकी जांच भी कराया गया। जिसमें शिकायत सही होने पर रिपोर्ट प्रेषित किया गया। रविवार को प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस बाबत एसडीएम लालबाबू दुबे का कहना है कि जांच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर विद्यालय होने पर 122 बी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सपा नेता द्वारा सत्र 2001 में ग्राम सभा के गाटा संख्या 156 पर सरकारी जमीन पर विद्यालय बनाया था। इतना ही नहीं इनके द्वारा सलेमपुर रामपुर नाम के फर्जी ग्राम सभा का उल्लेख करते हुए फर्जी खतौनी के आधार पर विद्यालय की मान्यता भी ले लिया गया। इसकी शिकायत पर चार वर्ष पूर्व जांच में सारी हकीकत जानने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका। लेकिन इसी बीच सरकार के एंटी भूमाफिया कानुन के बढते दबाव के बाद वर्तमान जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालय को जमीदोज करनें का निर्देश दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें