प्रशासन ने जारी किया संपूर्ण समाधान दिवस की कार्ययोजना
मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक तहसील मुख्यालय पर संर्पूण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश रहा तो इसका आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी कार्यालय ने सोमवार की शाम प्रेसनोट जारी कर दिया। बताया गया कि जिले के सभी तहसीलों में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 15 सितंबर को, घोसी तहसील में छह अक्तूबर 2020, सदर तहसील में 20 अक्तूबर 2020, मधुबन तहसील में तीन नवंबर 2020 को संर्पूण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 17 नवंबर 2020, घोसी तहसील में एक दिसंबर 2020 को तथा सदर तहसील में 15 दिसंबर 2020 को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।