फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बुलडोजर एक्शन: चार घरों को प्रशासन ने कराया ध्वस्त, खलिहान की जमीन पर बने थे मकान

Thu, 17 Jul 2025 07:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलाकांत पांडेय ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था। जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चार मकानों को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन


नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलाकांत पांडेय ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था। जिसमें गांव में खलिहान की सरकारी जमीन पर मंगर पुत्र उजियार, किसुन पुत्र इनरु, हरिश्चंद्र पुत्र इनरु और अमरजीत पुत्र रामनवमी ने अवैध रूप से रिहायशी मकान बना लिया है। 

उच्च न्यायालय ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए चारों मकान को जमींदोज करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। अतिक्रमण के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें