मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा।
- फोटो : MAU
मऊ। एडीजी वाराणसी जोन ब्रजभूषण ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखी जाए। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्ती कार्रवाई करने के निर्देश एडीजी ने एसपी को दिए। एडीजी ने लंबित एसआर तथा आरोपियों की वर्तमान स्थिति, गैंगेस्टर की कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक कार्यालय,थाने पर प्राप्त जनशिकायतों एवं आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। एडीजी ने आगामी होली को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एडीजी ने कहा कि अवैध कच्ची शराब की बिक्री बिल्कुल नही होनी चाहिये तथा शराब की लाइसेंसी दुकानों पर भी तय समय तक ही बिक्री होनी चाहिए। कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीस कमेटी मीटिंग कर कमेटियों का गठन कर दिया जाए। उन्होंने गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि होली त्यौहार के अवसर पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने सहित बिजली, पानी तथासाफ-सफाई को लेकर सभी संबंधित विभागों से सहयोग लेने की ताकीद किया। कहा कि अराजकतत्वों को चिह्नित करके निरोधात्मक कार्यवाही करें। कहा कि अपराधियों की सतत निगरानी करें ,निष्क्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद की जाए। साथ ही सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए तथा गुण्डा एक्ट और गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाए। एडीजी ने कहा कि भूमि विवादों में राजस्व टीम के साथ संयुक्त टीम बनाकर मामलों के निस्तारण करायें तथा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए भूमि विवाद रजिस्टर अपडेट करें। अभियान चलाकर लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण एक महीने में करने का निर्देश दिया। एडीजी ने पूर्व में घटित आगजनी के अरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। एडीजी ने कुंभ मेले में सराहनीय कार्य के लिए सीओ घोसी अभिनव कनौजिया को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे,पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य , एएसपी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ,सीओ सिटी नरेश कुमार सहित सभी सीओ और एसओ शामिल थे।