फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अदरी स्पोर्टिंग क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
कोपागंज के काछी कला में मऊ स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते अदरी के खिलाड़ी
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के काछी कला में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अदरी स्पोर्टिंग क्लब और मऊ स्पोर्टिंग क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया।
विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में अदरी स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मऊ स्पोर्टिंग क्लब को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय जायसवाल ने फीता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए किया गया। इसमें अदरी स्पोर्टिंग क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मऊ स्पोर्टिंग क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अजय जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का संदेश देता है। इस अवसर पर समाजसेवी जमाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें