मऊ। जनपद में 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक सक्रिय टीवी खोज अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत ब्लाॅकवार जिले की 20 फीसदी आबादी को कवर होगी। विभाग द्वारा अभियान के लिए पूरी तैयारी कर लिया गया है। टीमों के गठन के साथ नोडल बनाए गए है, जो टीम के कार्यों की मानिटरिंग करेंगे।
केंद्र सरकार के वर्ष 2025 तक टीबी के मुक्ति के लिए अनेक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साल के अंत में टीबी मरीजों की खोजने का अंतिम अभियान है। अभियान के अंतर्गत विभाग की टीम द्वारा जिले के सभी अनाथालय, वृद्ध आश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, जिला कारागार, सब्जी मंडी, फल मंडी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट स्थल, ईंट भट्ठे, स्टोन क्रेशर, खदान, साप्ताहिक बाजार, आदि स्थलों पर टीम द्वारा मरीज के लक्षण के आधार पर जांच होगी। जांच के दौरान मरीज की पुष्टि होने पर 12 घंटे के दौरान उसकी स्कूटर की जांच कर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर उपचारित किया जाएगा। अभियान के लिए पूरे जिले में तीन सदस्य 100 टीम लगाई जाएगी। पांच टीम पर एक सुपरवाइजर होगा जो जमीनी स्तर पर काम करने वाली टीम की मॉनिटरिंग करेगा।
शासन के निर्देश पर सक्रिय टीबी मरीज खोज अभियान के लिए विभाग द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मियों का प्रशिक्षण कार्य पूरा हो गया है। माइक्राे प्लान बनाकर चिह्नित स्थानों पर अभियान चलेगा।
- डाॅ. आरके सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी