फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मिली लापरवाही तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन एवं पंजीयन पत्रावली के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नई गाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने का कि जितने वाहन डीलर्स हैं उनके पास लाइसेंस अवश्य हो, लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर उसका नवीनीकरण करा लें। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिस गाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कागजात अपलोड करना है, उसमें विशेष ध्यान दें कि कोई गलत कागजात अपलोड न होने पाए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि पिछले दिनों में कितने वाहन डिलिवर हुए हैं तथा कितने के रजिस्ट्रेशन हो चुकें है इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। इस अवसर पर एआरटीओ संजय सहित समस्त वाहन डीलर्स उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें