मऊ। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। अलग अलग टीमों ने 119 कनेक्शनों की जांच कर बकाया राशि पर 59 उपभोक्ताओं का कनेेक्शन काटने की कारवाई की। टीम की इस कारवाई से बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अधीशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि बुधवार को इमिलिया, भुजौटी, बुनकर कॉलोनी, रौजा, किन्नुपुर, मदनपुरा, उमापुर, अदरी,अरदौना, बढुआगोदाम, ताजोपुर, ताहिरपुर, रस्तीपुर, रहजनिया, भीटी, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में अलग अलग टीमों ने अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान 119 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 59 बकायादारों का कनेक्शन काटने के साथ 18 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाने की कारवाई की गई। जबकि 21 नया कनेक्शन देने के साथ 9 लाख 46 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। टीम में विवेक खरवार, विकास दुबे, अरूण पांडेय, सत्यदेव सरोज, जेपी यादव, वीरबहादूर, सुधीर, देवेंद्र कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।